कालका शिमला रेल मार्ग पर 7 अद्भुत स्टेशन-यूनेस्को की विश्व धरोहर

धरमपुर

धरमपुर स्टेशन खूबसूरत है और राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा हुआ है। आप धरमपुर से कसौली के लिए बसें या टैक्सी ले सकते हैं।

कुमारहाटी

इस स्टेशन को डगशाई स्टेशन भी कहा जाता है। डगशाई हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी छावनी है।

बड़ोग

बड़ोग कालका-शिमला ट्रैक के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशनों में से एक है। ट्रैक की सबसे लंबी सुरंग यहीं है। एक छोर से दूसरा छोर देखा जा सकता है।

सोलन

सोलन स्टेशन सोलन जिले के जिला मुख्यालय में है। यह ट्रैक का मध्यबिंदु भी है। यह स्टेशन ट्रेनों के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है।

कंडाघाट

कंडाघाट स्टेशन सोलन जिले का एक उपमंडल है। यहां से सड़क मार्ग से चैल जा सकते हैं। यह रेलवे स्टेशन इस मार्ग का सबसे आकर्षक स्टेशन है।

शोगी

यह स्टेशन बेहद खूबसूरत है। इस ट्रैक पर पहाड़ों के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया जा सकता है। यहां से पूरा शिमला शहर देखा जा सकता है।

तारा देवी

तारा देवी हिमाचल में सबसे अधिक देखा जाने वाला धार्मिक स्थान है और यह स्टेशन मंदिर के नजदीक है और ट्रेन से आने वाले लोगों के लिए सुलभ है।